चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
आदर्श पीड़ित निवेदक संघ द्वारा देश के प्रधानमंत्री गृहमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के उपरांत भी कार्यवाही नहीं होने को लेकर मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवरिया सेठ की शरण में पहुंचे एवं न्याय की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श क्रेडिट सोसाइटी के पीड़ित निवेशको एडवाइजरो कर्मचारीयों एवं उनके परिवारों द्वारा मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवरिया सेठ के मंदिर पहुंच अपनी प्रार्थना उनके चरणों में भेंट की। जिसमें बताया कि हम 21 लाख पीड़ित सदस्य, 4500 कर्मचारी, 3 लाख एडवाइजर आदर्श क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी में जमा धन को लेकर पिछले 8 वर्षों से अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं। हम पीड़ितों ने इन 8 सालों से सरकार नेताओं, न्याय पालिका प्रशासन सभी को हजारों बार पीडा बताई किन्तु आज तक हम लोगों के किसी प्रकार की राहत प्राप्त नहीं हुई हैं।अतः हम सम्पूर्ण भारत के सभी राज्यों के पीड़ित निवेशको कर्मचारीयों एवं एजेंटो ने सांवरिया सेठ के चरणों में अर्जी प्रस्तुत कर आदर्श सोसायटी में फंसी हुई राशि अविलंब भुगतान की मांग की। ताकि हम सभी सोसाइटी के लगभग 21 लाख पीड़ित सदस्यों के साथ न्याय हो सके, हमारा जीवन एवं हमारे परिवार का जीवन सुगमता से संचालित हो सके। 19 अप्रैल 2026 तक हमें हमारा मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा पुनः प्राप्त होती है साथ ही भुगतान हो जाता हैं तो हम आपकी भागीदारी राशि एक लाख 51,111 रुपए आपके भंडारे में भेट करेंगे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





