तिरंगा यात्रा में उमड़ा युवाओं का सैलाब, देशभक्ति से गूंजा हैदरगंज
हैदरगंज -अयोध्या।
देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत युवा ही देश की अस्मिता की रक्षा कर सकता है। आज की पीढ़ी में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करना समय की आवश्यकता है और इसके लिए युवाओं को महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। यह विचार वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को हैदरगंज में आयोजित तिरंगा अभियान यात्रा के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
थाना क्षेत्र हैदरगंज में बरुआ बाबा इमलिया देव स्थल से लगभग पांच किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा भारी जनसमूह के साथ निकाली गई। यात्रा को पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. प्रदीप कनौजिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक दीपु मिश्रा ने की, जबकि संचालन शैलेंद्र शुक्ला ने किया।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व युवा नेता दिव्यांश सिंह, दिव्यांश पांडे उर्फ छोटू, शिवकुमार सरोज, रोहित सिंह, डॉ. श्याम बहादुर तिवारी, तूफान सिंह, गोलू सिंह, रवि दुबे, विवेक तिवारी, आशु, शिवम पांडे, विक्की दुबे, रितेश शुक्ला सहित अन्य युवाओं ने किया। सैकड़ों युवा डीजे की धुन पर देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए भारत माता के जयकारे लगाते नजर आए।यात्रा बलरामपुर, हनुमानगढ़ी चौराहा, धोबिना चौराहा, ब्रह्म बाबा चौराहा होते हुए प्राथमिक विद्यालय हैदरगंज के मैदान पर पहुंची, जहां यह जनसभा में परिवर्तित हो गई। यहां आयोजित सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधान संदीप तिवारी ने की तथा संचालन शैलेंद्र ने किया। सभा को मुख्य अतिथि के अलावा मंडल अध्यक्ष हैदरगंज केके तिवारी, प्रधान राजेश तिवारी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।इस अवसर पर राजा वर्मा, सियाराम सरोज, अलमास खान, विकास मिश्रा, काशिफ, विक्की सिंह, राकेश दूबे सहित सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लहराते हुए मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दरोगा श्रीपति मौर्य, कांस्टेबल सोनू, गौरव उतपेरेती सहित पुलिस बल तैनात रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





