135 क्विंटल से अधिक अवैध खैर की गिली लकडियों से भरी ट्रक जब्त दो आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

135 क्विंटल से अधिक अवैध खैर की गिली लकडियों से भरी ट्रक जब्त दो आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़।

चंदेरिया थाना पुलिस ने अवैध खैर की 135 क्विंटल से अधिक गिली लकडियों से भरी ट्रक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर निगरानी रख धरपकड कार्यवाही करने के क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी चंदेरिया मोतीराम के निर्देश पर सोमवार को हाईवे रोड सरहद रोलाहेडा पर एएसआई लालूराम, हैड कानि. शक्ति सिंह, कानि. रतन लाल, अर्जुन लाल व गजेन्द्र सिंह द्वारा दौराने नाकाबन्दी मुखबीर की सुचना अनुसार एक ट्रक को रुकवाया जिसमे दो व्यक्ति बैठे थे। उक्त ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें खैर की 13505 किलोग्राम अवैध गिली लकड़ियां भरी हुई पाई गई। खैर की अवैध गिली लकड़ियों को मय घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रक जब्त किया जाकर आरोपियों 26 वर्षीय इमरान उर्फ इमान पुत्र रूस्तम खां निवासी कारोली थाना रामगढ जिला अलवर एवं 25 वर्षीय इमरत खां पुत्र याकुब खान निवासी साकरस थाना फिरोजपुर तहसील फिरोजपुर जिला नूंह हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से खैर की अवैध गिली लकड़ियों के सम्बन्ध में पुछताछ की जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment