सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री ने किए प्रकल्प दर्शन।

SHARE:

सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री ने किए प्रकल्प दर्शन।
बाली,पाली।

सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री विजयसिंह माली ने स्थानीय डॉ भीमराव अम्बेडकर कालोनी में चल रहे बाल संस्कार केन्द्र के दर्शन कर भैया बहनों से संवाद किया।
जिला प्रकल्प प्रमुख प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि माली ने बाल संस्कार केन्द्र के दर्शन कर केंद्र की जानकारी ली। प्रकल्प शिक्षिका उर्मिला ने उन्हें केंद्र पर कराए जाने वाली गतिविधियों से अवगत कराया जिसे माली ने सराहते हुए भैया बहनों में संस्कार सिंचन के लिए उपयोगी बताया। माली ने कहा कि आज शिक्षा के साथ संस्कारों की आवश्यकता है, सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र संस्कारों का सिंचन कर बालकों का सर्वांगीण विकास करते हैं। माली ने भैया बहनों को गीत का अभ्यास कराया तथा कहानी सुनाई। जिला प्रकल्प प्रमुख प्रकाश त्रिवेदी ने खेल खेलाया। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सुरेश रावल ने भी भैया बहनों से गणतंत्र दिवस पर भारत माता पूजन की तैयारियों को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि देशभक्ति सब सद्गुणों की जननी है।इस अवसर पर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका सरस्वती पालीवाल भी उपस्थित रही। प्रकल्प शिक्षिका उर्मिला ने प्रकल्प दर्शन हेतु पधारने पर आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment