चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा चौराहे पर अश्विनी उपाध्याय राष्ट्रवादी चिंतक पी आई एल मैन ऑफ इंडिया, वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली ने भादसोड़ा में प्राचीन सांवलिया सेठ मंदिर में भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन किए जहां पर पुजारी शंभू दास वैष्णव में चरण अमृत प्रदान किया तथा उनका अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर एवं इंद्रमल उपाध्याय सहित सदस्यों एवं ग्रामीण और भक्त जनों ने ऊपरना एवं सांवलिया जी की तस्वीर भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया, इसके बाद उपाध्याय ने प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन किए जहां पर उनको पुजारी कन्हैया दास वैष्णव के द्वारा प्रदान किया गया मंदिर मंडल के अध्यक्ष एस एल मेहता उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल के द्वारा ऊपरना और प्रसाद व तस्वीर भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर कस्बे के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





