त्याग, सेवा और समर्पण के प्रतिमूर्ति थे बाबू जी: करुणाकर पांडेय
सेवाभाव के रूप में मनाई गई बाबू नर्वदेश्वर सिंह की 10वीं पुण्यतिथि
अयोध्या। ग्रामोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रामपुर सर्धा के संस्थापक पुण्यश्लोक बाबू नर्वदेश्वर सिंह की 10वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को सेवाभाव के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करने के साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय, कृपालु राम भूषण देवाचार्य जी महराज संस्थान के प्रबंधक पीएन सिंह, चेयरमैन डॉ. संदीप सिंह और इं. दीपक सिंह ने बाबू नर्वदेश्वर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया।
मुख्य अतिथि करुणाकर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा, त्याग, सेवा और समर्पण के बाबू जी प्रतिमूर्ति थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान युगों-युगों तक याद किया जाएगा। कार्यक्रम को कृपालु जी महराज और रामदास वर्मा ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा सम्मान के तहत कक्षा एक से इंटर तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। इसके अलावा, इंटर कालेज के कक्षा छह से बारह तक के टॉप छात्रों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। जिन छात्रों को सम्मानित किया गया उनमें कक्षा 6 से शालू दूबे, शिवाय निषाद, कक्षा 7 से अंशु मौर्य, आर्या गौड़, कक्षा 8 से प्रतिज्ञा मौर्य, कक्षा 9 से अर्चिता वर्मा, कक्षा 10 से सहर्ष यादव, अखिलेश कुमार, कक्षा 11 से अर्पित कुमार और कक्षा 12 से अंजलि त्रिपाठी शामिल रहे।कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश पांडेय डिप्पुल, सुधीर सिंह मुन्ना, अनूप सिंह, राजीव सिंह, उग्रसेन सिंह, चंद्रमौलि सिंह, बंटी सिंह, पूर्व प्रधान योगेश मिश्रा, वर्तमान प्रधान अनूप वर्मा, अंजनी पांडेय, अतुल सिंह, चंद्रशेखर सिंह सहित छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





