बानसेन गांव में चोरी की बढ़ती वारदातों के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

बानसेन गांव में चोरी की बढ़ती वारदातों के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना क्षेत्र के बानसेन गांव में लगातार हो रही चोरियों और बालाजी मंदिर से स्वर्ण कलश चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और व्यापार मंडल के लोग आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से गांव में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 13 जनवरी की रात मंदिर के गुंबज से स्वर्ण कलश चोरी हो गया, जबकि 14 जनवरी की रात दोबारा चोरी का प्रयास किया गया, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर चोरों की गिरफ्तारी और गांव में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment