चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
मतदाता नाम कटौती के आरोपों को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, धरने का ऐलान।
चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में सही मतदाताओं के नाम कथित रूप से काटे जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में शहर व ग्रामीण कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का आरोप है कि विधायक के इशारे पर बीएलओ के माध्यम से करीब दस हजार मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है, जिनमें एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाता शामिल हैं। पार्टी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसी मुद्दे पर गुरुवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्री चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
बाईट – सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ……… पुर्व राज्यमंत्री
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





