श्री विष्णु देवदास जी महाराज की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय स्मृति महोत्सव संपन्न

SHARE:

अयोध्या: महंत परमहंस स्वामी श्री विष्णु देवदास जी महाराज की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय स्मृति महोत्सव संपन्न

अयोध्या।

कटरा पुलिस चौकी निकट श्री परमहंस आश्रम, साकेतवासी महंत परमहंस स्वामी श्री विष्णु देवदास जी महाराज की वार्षिक पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आयोजित तीन दिवसीय स्मृति महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।
महोत्सव में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय जी, अनिल मिश्रा, शरद शर्मा, छोटी छावनी की उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, महंत जय राम दास, महंत राम मिलन दास, शिवम शिव प्रकाश सैनी, भक्त सहित अनेक संत-महंतों व प्रतिष्ठित जनों ने पूज्य महाराज जी को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम श्री परमहंस आश्रम के वर्तमान महंत गोविन्द दास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन एवं श्रद्धांजलि सभाओं के माध्यम से महंत विष्णु देवदास जी के आध्यात्मिक योगदान को स्मरण किया गया। समापन अवसर पर संतों ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment