कांग्रेस देश और प्रदेश की जनता को रोज़गार गारंटी को लेकर गुमराह कर रही है।

SHARE:

चितौड़गढ नरेन्द्र सेठिया

चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी जोशी ने कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश की जनता को रोज़गार गारंटी को लेकर गुमराह कर रही है

, जबकि वर्तमान सरकार वादों से आगे बढ़कर गारंटी के साथ योजनाएं लागू कर रही है। जोशी चित्तौड़गढ़ में पत्रकारों आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
वीओ -सांसद जोशी उन्होंने बताया कि सरकार की नई नीति के तहत यदि 15 दिन में रोज़गार उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो पात्र व्यक्ति को बेरोज़गारी भत्ता दिया जाएगा। साथ ही, अब 100 दिन की जगह 125 दिन का रोज़गार सुनिश्चित किया जा रहा है। इस योजना में राजस्थान का 40 प्रतिशत अंश रहेगा तथा जल्द ही इस संबंध में सरकारी बिल पेश किया जाएगा। सांसद जोशी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह ‘विकसित भारत – जी राम जी’ जैसे नामों को लेकर जानबूझकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस को राम से इतनी समस्या क्यों है? और जी राम जी के नाम से इतनी आपत्ति क्यों? कांग्रेस देश को विकसित बनाने की सोच के खिलाफ काम कर रही है।
उन्होंने गांधी परिवार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिनका महात्मा गांधी से कोई वास्तविक संबंध नहीं है, वे गांधी सरनेम का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बाईट-सी पी जोशी-सांसद

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment