बालक बालिकाओं को सर्दी की गर्म वर्दी का वितरण किया।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

बालक बालिकाओं को सर्दी की वर्दी की वितरण शीत ऋतु के दौरान छात्राओं को कडकडाती सर्दी को ध्यान में रखते हुए आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अकोला में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत 74 छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए, जिससे स्वेटर पाकर बच्चियों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। यह कार्यक्रम स्वर्गीय प्यारी बाई एवं स्वर्गीय बलवंत सिंह जी हिंगड़ की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में हिंगड़ परिवार की ओर से ललित हिंगड़, विमला देवी एवं रेखा हिंगड़ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान के कार्यवाहक मेवालाल खटीक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिसमें श्री संजय, उपासना गुर्जर, धर्मेंद्र सिंह, विकास शर्मा, मीना तिवारी, प्रवेश कुमार, शांतिलाल, तेजसिंह, देवेंद्र कुमार, राजकमल एवं मुरलीधर उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment