सादड़ी, सिन्दरली मार्ग पर सड़क हादसा,युवक गंभीर रूप से घायल।
सादड़ी,पाली।
सिन्दरली-सादड़ी पाली जिलासड़क मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।
युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना का विवरण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान सेवाड़ी निवासी सुरेश मीणा (पुत्र पन्नाराम मीणा) के रूप में हुई है।
सुरेश मुठाना में रहकर ग्राम गुडा मांगलियान में मजदूरी का काम करता है।
काम से सादड़ी लौट रहा था,तभी सिन्दरली मार्ग पर वह हादसे का शिकार हो गया।
सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के पायलट जितेंद्र सिंह राठौड़ ने युवक को तुरंत सादड़ी सीएचसी पहुँचाया।अस्पताल के चिकित्सक डॉ. निर्मल जांगिड़ ने बताया युवक के सिर में गहरी चोटें आई हैं और नाक व कान से अत्यधिक खून बह रहा था।मार्ग पर सामाजिक वानिकी वन चौकी के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक लहूलुहान और अचेत अवस्था में मिला।
प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार न होने और अचेत अवस्था को देखतेउसे बेहतर इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई
हेड कॉन्स्टेबल सुजाराम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पार्षद सोहनलाल मीणा और गोविंद मीणा ने घायल की पहचान की और उसके परिजनों को सूचित किया।बड़ी खबर: सादड़ी के सिन्दरली मार्ग पर सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान सेवाड़ी निवासी सुरेश मीणा (पुत्र पन्नाराम मीणा) के रूप में हुई है।
सुरेश मुठाना में रहकर ग्राम गुडा मांगलियान में मजदूरी का काम करता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





