परीक्षा दे हसते हसते ” कार्यशाला आयोजित* सादड़ी,पाली।
श्री सिद्धिविनायक उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर सादड़ी मे स्वामी विवेकानंद युवा दिवस पर परीक्षा दे हसते हसते कार्यशाला आयोजित की गयी जिसमे अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री विजयसिंह माली, संस्था निदेशक राकेश मालवीय व संस्था सचिव मनीष मालवीय ने भगवान के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमे मुख्य अतिथि माली ने स्थानीय विद्यालय मे बोर्ड परीक्षार्थियों के साथ संवाद करते हुए परीक्षा में सफलता के टिप्स बताएं व एग्जाम फोबिया से मुक्त रहने की चर्चा की. इस दौरान माली ने बोर्ड परीक्षार्थियों की जिज्ञासाओ का समाधान किया. कार्यशाला के दौरान दसवी कक्षा की छात्रा शोभा ने कम समय मे रिवीजन के टिप्स पूछे वही निकिता ने हिंदी व सामाजिक मे प्रभावी लेखन के बारे मे पूछा. ए सी बी ई ओ माली ने बताया कि जीवन मे सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता, नियमितता व स्वाध्याय ही सफलता के श्रेष्ट सोपान हैं! उन्होंने बताया कि बोर्ड विद्यार्थियों को अभी से नियमित दिनचर्या बनाकर अध्ययन करना चाहिए साथ ही परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने का सुझाव दिया संस्था के राकेश मालवीय व मनीष मालवीय ने अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माली का साफा, माला व स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय परिवार की तरफ से स्वागत किया । कार्यशाला का संचालन श्रीमती जया सोमपुरा ने किया !
उल्लेखनीय है कि श्री सिद्धिविनायक उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में समय-समय पर विद्यार्थियों के शैक्षणिक सहशैक्षणिक उन्नयन को लेकर कार्यशालाएं आयोजित की जाती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





