ऐसीबीईओ ने देसूरी कलस्टर कार्यशाला का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
देसूरी,पाली।
ऐसीबीईओ देसूरी विजयसिह माली ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में चल रही कलस्टर स्तरीय कार्यशाला का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्थानीय संस्था प्रधान जगदीश ने बताया कि माली ने कलस्टर कार्यशाला का औचक निरीक्षण कर संभागियो की उपस्थिति ली।इस पर सभी संभागी उपस्थित पाए गए। माली ने संदर्भ व्यक्ति राजकुमार से आज की कार्यशाला की विषय वस्तु की जानकारी ली तथा संभागी शिक्षकों से संवाद कर फीडबैक लिया। माली ने संदर्भ व्यक्ति द्वारा करवाए जा रहे शिक्षण व गतिविधियों को देखा व सराहा।इस अवसर पर माली ने कहा कि कलस्टर कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान का उपयोग करते हुए कक्षा में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कौशलों के विकास हेतु संतुलित शिक्षण पद्धति आधारित शिक्षण योजना बनाकर शिक्षण करवाना है।इस अवसर पर उन्होंने संभागियो की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इससे पहले संस्था प्रधान जगदीश ने माली का कलस्टर के शिक्षकों की ओर से स्वागत किया तथा विश्वास दिलाया कि यह कार्यशाला बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेगी।
उल्लेखनीय है कि हिन्दी व पर्यावरण विषय की इस कलस्टर कार्यशाला में कक्षा एक से पांच में पढ़ाने वाले शिक्षकों का क्षमता संवर्धन व अकादमिक संबलन किया जा रहा है।इस सत्र की चौथी व अंतिम कार्यशाला में देसूरी घाणेराव दूदापुरा पंचायत क्षेत्र के शिक्षक भाग ले रहे हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





