विद्यार्थियों के विकास एवं शैक्षिक गुणवत्ता के लिए सामुदायिक भागीदारी जरूरी-माली
घाणेराव,पाली।
विद्यार्थियों के विकास एवं शैक्षिक गुणवत्ता के लिए सामुदायिक भागीदारी जरूरी हं।विद्यालयों में एस एमसी व एसडीएमसी के प्रभावी संचालन से सामुदायिक भागीदारी बढ़ती है।एस एमसी एसडीएमसी सदस्यों का यह दो दिवसीय प्रशिक्षण इस दृष्टि से महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान में आज से शुरू हुए दो दिवसीय एस एमसी एसडीएमसी प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि एस एम सी एसडीएमसी सदस्यों की क्षमताओं का संवर्धन होने से वे अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन कर सकेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी उम्मेदराम पालीवाल ने की। मंच संचालन ललित कुमार ने किया।
सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम पालीवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली व एस एमसी एसडीएमसी सदस्यों का स्वागत किया गया तत्पश्चात दक्ष प्रशिक्षक मंगल सिंह भाटी ने दो दिवसीय प्रशिक्षण के उद्देश्य व गतिविधियों पर प्रकाश डाला। परिचय सत्र के बाद दक्ष प्रशिक्षक मंगल सिंह भाटी व हरीश कुमार बावल ने गतिविधियों के माध्यम से अलग-अलग सत्रों में शिक्षा के अधिकार,एस एमसी एसडीएमसी के गठन,एस एमसी एसडीएमसी सदस्यों के दायित्व, विभिन्न लाभकारी योजनाओं ,, विद्यालय विकास योजना की जानकारी दी गई।दक्ष प्रशिक्षक मंगल सिंह भाटी व हरीश कुमार बावल ने संभागियो की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। माली ने प्रशिक्षण के स्तर को जांचा व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संभागियो से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। रणजीत सिंह व महेंद्र कुमार मीना ने प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं संभाली।इस अवसर पर उप प्राचार्य जैलेश चौधरी, ओमप्रकाश, कैलाश कुमार,सुमनलता मीना, प्रभुलाल भाटी,श्रवणपुरी गोस्वामी, आयशा शैरानी, रामप्रसाद मीना,दिलीप कुमार भील, संगीता गोयल व राजेश कुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोबा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुथारो का गुड़ा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुठाना व राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुरडो का अरट के एस एमसी एसडीएमसी सदस्य भाग ले रहे हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





