सबरी मां प्रतिदिन चारों दिशाओं में प्रत्येक रास्ते को साफ करके फूल फूल बिछा कर भगवान राम का इंतजार किया।

SHARE:

चितौड़गढ नरेन्द्र सेठिया
खबर लौकेशन भादसोड़ा

साबरी ने 10 हजार वर्ष तक भगवान राम की प्रतीक्षा की शबरी को गुरु मातंग ने बताया था कि तुम्हें भगवान राम मिलेंगे उन्होंने समय और दिशा नहीं बताई थी इसलिए सबरी मां प्रतिदिन चारों दिशाओं में प्रत्येक रास्ते को साफ करके फूल फूल बिछा कर भगवान राम का इंतजार किया। इसलिए प्रतीक्षा हो तो शबरी जैसी, भगवान से जगत को मत मांगो जगदीश को मांगो, प्रथम भक्ति संतन कर संगा दूसरी भक्ति कथा प्रसंगा, बिन सत्संग ना हरि कथा ते ही दिन मोहन भाव, जिसको मोह रूपी बिच्छू काट लेता है उसको संसार कड़वा नहीं लगता मीठा लगता है जैसे व्यक्ति को सांप काट लेता है तो उसको नीम के पत्ते कड़वे नहीं लगते, आजकल लोग लाइव कथा कार्यक्रम में नहीं जाकर यूट्यूब पर ही कथा सुनकर इतिश्री कर लेते हैं लेकिन यूट्यूब की कथा देश की रक्षा कर रहे सैनिकों के लिए है जो देश की रक्षा करते हुए भी सत्संग में भाग लेते हैं।
यह विचार नपानिया में श्री नंदेश्वर गौशाला मैं नानी बाई को मायरो कथा के दौरान प्रशासनिक संत हरे कृष्णा प्रभु राकेश पुरोहित ने कहे। उन्होंने कथा प्रसंग में नरसिंह जी मेहता का बाल्य काल की घटना एवं उनके पूर्व जन्म की कथा से विस्तार से समझाया गया जिसमें मुचकुंद कालनेमि और श्री कृष्ण की कथा बताइ, नरसी मेहता पूर्व जन्म में मुचकुंद थे दूसरे जन्म में नरसी मेहता बने। नरसी मेहता के पिता कृष्ण दामोदर, माता लक्ष्मी बाई, दादी मां जय कुंवरी, बड़े भाई बंशीधर भाभी दूरित गोरी, पत्नी माणिक सभी भक्तों को नरसी मेहता के परिवार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशासनिक संत पुरोहित के 138 वीं कथा के प्रथम दिन नपानिया में कई भक्तों ने गौ माता के लिए अपनी दान राशि दी जिसका वाचन मंच पर किया गया।
नानी बाई को मायरो कथा का प्रारंभ रविवार को 1100 कलस भरकर किया गया। सुबह 9:00 बजे से महिलाएं लक्ष्मीनाथ भगवान के मंदिर से सिर पर कलश धारण कर नवीन परिधान पहन कर बैंड बाजा और डीजे के साथ नाचते गाते हुए झूमते हुए महिलाएं एवं धोती कुर्ता तिलक लगाए पगड़ी पहने पुरुष भक्ति रस में झूमते हुए कलश यात्रा में शामिल हुए। और कलश यात्रा श्री नंदेश्वर गौशाला पहुंची जहां पर यात्रा धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। कथा प्रवचन प्रतिदिन 11:00 से 3:00 बजे तक किया जाएगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment