गुप्तार घाट पर गाय माता को भोजन कराकर मां शांति सेवा फाउंडेशन ने मनाया साप्ताहिक सेवा पखवाड़ा।

SHARE:

गुप्तार घाट पर गाय माता को भोजन कराकर मां शांति सेवा फाउंडेशन ने मनाया साप्ताहिक सेवा पखवाड़ा।

नववर्ष में पशु प्रेम और संवेदना का संदेश मां शांति सेवा फाउंडेशन की अनूठी पहल

अयोध्या धाम।

गाय माता को गुप्तार घाट पर भोजन कराकर मां शांति सेवा फाउंडेशन ने मनाया साप्ताहिक सेवा पखवाड़ा मां के नाम। फाउंडेशन के संस्थापक संरक्षक बसन्त राम ने बताया कि नववर्ष के शुभारंभ से ही मां शांति सेवा फाउंडेशन परिवार सामाज में जागरूकता के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम करके साप्ताहिक पखवाड़ा मां के नाम मना रहा है , साप्ताहिक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में गुप्तारघाट पर गाय को भोजन सेवा में साग गाजर आदि खाद्य सामग्री खिलाकर पशुओं के प्रति जनमानस में जानवरों के प्रति प्रेम डालने का प्रयास किया जा रहा है जितना अधिकार शहर में हमारा होता है उतना ही अधिकार बेजुबान जानवरों का भी होता है क्योंकि ईश्वर ने हम सभी को जन्म दिया है।गाय पारिवारिक जीवनधन पशु है जिस प्रकार मां दूध देकर अपने बच्चों को पलती है उसी प्रकार गाय दूध देकर मानव के बच्चों को भी अपना दूध देकर पालती है। हम जनमानस को दूध का कर्ज निभाना चाहिए हमें बेजुबानो के साथ मानवता के साथ संवेदना रखनी चाहिए। अध्यक्ष नेहा कुमारी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जानवरों की सेवा के प्रति सदस्यों को जागरूक रहने की आवश्यकता है। साथ ही कार्यक्रम अतिथि राम शंकर अध्यक्ष बनौधा धर्मशाला ने गाय को भोजन कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम मे सूरज चौधरी, प्राजंलि चौधरी, राजू शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, मोहम्मद राजू,सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment