ई-रिक्शा चालकों के सम्मान और अधिकारों को लेकर अयोध्या में ‘अनुनय यात्रा’, पुलिस ने सतरंगी पुल पर रोका।

SHARE:

ई-रिक्शा चालकों के सम्मान और अधिकारों को लेकर अयोध्या में ‘अनुनय यात्रा’, पुलिस ने सतरंगी पुल पर रोका।

सम्मान से समझौता नहीं , ई-रिक्शा यूनियन की अनुनय यात्रा में पुलिस से नोकझोंक, प्रशासन से प्रतिबंध सीमित करने की मांग – मुकुंद माधव त्रिपाठी

अयोध्या धाम l कृष्णानंद फाउंडेशन सेवा संस्थान ई-रिक्शा यूनियन के तत्वावधान में गुरुवार को ई-रिक्शा चालकों के मान-सम्मान और हक के लिए ‘अनुनय यात्रा’ निकाली गई। यूनियन के संस्थापक मुकुंद माधव त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली यह यात्रा अयोध्या बाईपास से शुरू होकर प्रमोदवन, नजरबाग होते हुए अशर्फी भवन तक जानी थी, लेकिन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस प्रशासन ने इसे बीच में ही रोक दिया। सतरंगी पुल पर भारी पुलिस बल ने रोका यात्रा जैसे ही सतरंगी पुल के पास पहुंची, अयोध्या कोतवाल ने भारी पुलिस बल (लाल-लश्कर) के साथ प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। माहौल को देखते हुए यूनियन के पदाधिकारियों की एसपी ट्रैफिक से फोन पर वार्ता हुई। घंटों चली वार्ता और आपसी सहमति के बाद प्रशासन ने नरम रुख अपनाया और लता मंगेशकर चौक से पोस्ट ऑफिस बैरियर को खोल दिया गया। सम्मान से समझौता नहीं। मुकुंद माधव यात्रा का नेतृत्व कर रहे मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ई-रिक्शा चालकों के स्वाभिमान की रक्षा करना है। उन्होंने जोर देकर कहा ई-रिक्शा चालकों के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोग उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज करना बंद करें। साथ ही प्रशासन से हमारा निवेदन है कि ई-रिक्शा पर प्रतिबंध केवल पोस्ट ऑफिस से राम मंदिर तक ही सीमित रखा जाए।स्थानीय निवासियों की समस्या पर घेरा यूनियन ने आरोप लगाया कि त्योहारों और उत्सवों के दौरान राम पथ से 3 किलोमीटर पहले ही बैरियर लगा दिए जाते हैं, जिससे स्थानीय निवासी और श्रद्धालु बेहद परेशान हैं। त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि यदि बैरियर की दूरी घटाकर 100 मीटर नहीं की गई, तो भविष्य में ई-रिक्शा चालक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व पार्षद संजय पाण्डेय, विकास सिंह, बबलू खान, नारायण दुबे, शिवपूजन मिश्रा, राम-लखन गुप्ता, प्रमोद यादव, कुलदीप, राजू भाई, शहजाद आलम, सौरभ श्रीवास्तव, प्रदीप दास और नारी शक्ति सेना की अरुण कुमारी सहित बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment