श्री जगद्गुरु रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकली।

SHARE:

श्री जगद्गुरु रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकली।

फालना,पाली
हरीश वैष्णव धणी ने बताया कि
श्री चतुः सम्प्रदाय वैष्णव समाज खुडाला फालना बाली के द्वारा जगदगुरु के जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया । सुबह आस पास में क्षेत्रों से समाजबन्धुओ के आगमन के साथ ही सभी का तिलक लगाकर एक ही तरह से साफे एवं वेशभूषा में नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमे पुणे के प्रसिद्ध ढोल, बैंड वादक, गैर नृत्य, घोड़े, रथ आदि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा के पश्चात मंच पर अगले वर्ष हेतु बोलिया लगाई गई एवं सभी भामाशाहों का माला एवं साफे से बहुमान किया गया। मंच संचालन प्रवीण वैष्णव बाली ने किया।
अतिथियों में श्यासुन्दर खिमाड़ा, जीवनदास बाली, रामदास फालना, पुखराज मोरखा, सोहनदास मिरगेश्वर, दिनेश वैष्णव धणी, अर्जुन रामावत खुडाला, प्रकाशचन्द खुडाला, लक्ष्मणदास खुडाला, प्रवीण वैष्णव आबूरोड, मूलदास लापोद, कांतिलाल बाली, ललित बाली, जयंतीलाल बाली, दिनेश देसूरी, मनोहरदास ढोला, कैलाश अलंकार, छगनदास तखतगढ़, नरपतदास सुमेरपुर, ललित कालंद्री, गजेंद्र सादड़ी, कपूरदास रानी आदि समाज बन्धुओ ने हिस्सा लिया

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment