शीतलहर के चलते 10 को विद्यालयों में अवकाश घोषित।

SHARE:

शीतलहर के चलते 10 को विद्यालयों में अवकाश घोषित

*विद्यालयों का संचालन अब 11 से 4 बजे तक*

चित्तौड़गढ़, 9 जनवरी। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में शीतलहर की प्रबल संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 10 जनवरी (शनिवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

साथ ही शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से 12 जनवरी (सोमवार) से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का समय परिवर्तित किया गया है। संशोधित समय अनुसार विद्यालय अब प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित होंगे।

यह आदेश केवल छात्र-छात्राओं पर लागू होगा, जबकि विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों का समस्त स्टाफ अपने निर्धारित समय अनुसार उपस्थित रहकर कार्य करता रहेगा।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी संस्थाप्रधानों को आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment