तोडफोड के मामले में चार आरोपी गिरफतार।

SHARE:

रिको आद्योगिक क्षेत्र सोनियाणा में मारपीट एवं मोटरसाईकिलों में तोडफोड के मामले में चार आरोपी गिरफतार, घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार जब्त।

चित्तौड़गढ़।

रिको आद्योगिक क्षेत्र सोनियाणा में मारपीट एवं मोटरसाईकिलों में तोडफोड के मामले में गंगरार थाना पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफतार किया है। वहीं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार को भी जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 20 दिसम्बर को रिको आद्योगिक क्षेत्र सोनियाणा में आरोपियों प्रकाश सुधार निवासी सुलीखेडा, प्रहलाद जाट निवासी बावडीखेडा रतन जाट निवासी गणेशपुरा भगतसिंह राजपुत वगैरा 10-15 व्यक्तियों द्वारा हम सलाह होकर लकडिया, सरिये, पाईप, पिस्टल लेकर बोलेरो केम्पर, स्कार्पियों व तीन गाडीयों में आकर मोटरसाईकिलों में तोड कर नुकसान किया तथा तीन व्यक्तियों के साथ मारपीट की थी। इस सम्बन्ध में अविलम्ब प्रकरण दर्ज कर किया एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार शिवन्यासिंह के पर्यवेक्षण में पूर्व में चार आरोपियों नेरूलाल नायक, सुरेन्द्रसिह उर्फ भगतसिह राजपूत, रतनलाल जाट व प्रहलाद जाट को घटना के ही दिन गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियों एवं एक बोलेरो कैम्पर को जब्त किया गया था।
मामले में शेष आरोपियों के सम्बन्ध में थानाधिकारी गंगरार श्यामाराम पुनि के निर्देश पर एएसआई शिवलाल शर्मा, कानि. श्योपत मण्डा, रोहिताश एवं रामप्रसाद द्वारा वांछित आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जाकर आरोपी 30 वर्षीय प्रकाश सुधार पुत्र छोगालाल जी सुथार निवासी सुलीखेडा थाना गंगरार, 27 वर्षीय चेतनपुरी पुत्र कैलाशपुरी गोस्वामी निवासी देवगिरी जी का खेड़ा सोनियाणा थाना गंगरार, 21 वर्षीय राधेश्याम पुत्र मदनलाल सुधार निवासी मेडीखेड़ा थाना गंगरार व 22 वर्षीय मोहनसिंह उर्फ मोनु पुत्र उदयसिंह राजपुत निवासी ओज्याडा थाना हमीरगढ़ जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किये गये है तथा घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियो को भी जब्त किया गया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment