10 जनवरी को बीकापुर में आर-पार की होगी किसान महापंचायत।

SHARE:

10 जनवरी को बीकापुर में आर-पार की होगी किसान महापंचायत।

बीकापुर- अयोध्या ।

भारतीय किसान यूनियन नगर अध्यक्ष बीकापुर मंशाराम वर्मा द्वारा 9 जनवरी से शहीद स्मारक तहसील परिसर बीकापुर में शुरू किया जा रहे आमरण अनशन के समर्थन में 10 जनवरी को तहसील परिसर बीकापुर में भारतीय किसान यूनियन की जनपदीय किसान महापंचायत की जाएगी।
महापंचायत के संबंध में समस्याओं का ज्ञापन जिला अधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को तथा उपजिला अधिकारी के प्रतिनिधि तहसीलदार बीकापुर को सौपा जा चुका है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि गत कई वर्षों से जायज समस्याओं का ज्ञापन तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन को सौपा जा रहा है फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है आजादी के 78 वर्ष होने को हैं फिर भी नगर पंचायत बीकापुर के बनराजा का पुरवा में अभी तक आने जाने का रास्ता नहीं है, बीकापुर तहसील सहित पूरे जनपद में सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है, छुट्टा जानवरों नील गायों बंदरों से खेती चौपट हो रही है सरकार द्वारा कोई उपाय नहीं किया जा रहे हैं। ग्राम रामनगर में भूमाफियाओं द्वारा तालाब की भूमि पर फैक्ट्री लगवा कर कब्जा किया गया है सैकड़ो शिकायत करने के बाद भी तहसील प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाया जा रहा। बीकापुर नगर पंचायत में सब्जी मंडी की स्थापना सहित दर्जनों समस्याओं को लेकर आमरण अनशन व किसान महापंचायत की जा रही है महापंचायत आर पार की होगी बिना समस्या समाधान के पंचायत समाप्त नहीं की जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment