ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश तीन गिरफ्तार, 10 लाख की संपत्ति बरामद।

SHARE:

ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश
तीन गिरफ्तार, 10 लाख की संपत्ति बरामद।

अयोध्या।

रुदौली कोतवाली क्षेत्र के शुजागंज पुलिस चौकी क्षेत्र में सक्रिय ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी गिरोह को अभियान त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने दबोच लिया। गिरोह के कब्जे से दो चोरी की ट्रॉली और एक महिंद्रा ट्रैक्टर बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु सिंह,अर्जुन रावत और अभिषेक सिंह उर्फ नितिन है। पुलिस ने बताया कि गिरोह रात के समय सुनसान इलाकों में वाहन चोरी करता था और चोरी की संपत्ति को अन्य जिलों में बेचता था। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा कि जिले में अपराध पर सतत निगरानी रखी जा रही है। ऐसे गिरोहों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य संभावित सदस्य और चोरी की संपत्ति से जुड़े लोग अभी भी तलाश में हैं। और जिले में निगरानी व गश्त को और तेज कर दिया गया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment