सांवरिया सेठ के भक्तों ने सांवलिया जी के तीनों मंदिरों पर 800 ग्राम चांदी के बने 3 बांसुरी, तौल का कांटा, भेट कर भजन संध्या 56 भोग प्रसादी का आयोजन किया।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा चौराहे पर कोटा निवासी सांवरिया सेठ के भक्तों ने सांवलिया जी के तीनों मंदिरों पर 800 ग्राम चांदी के बने 3 बांसुरी, तौल का कांटा, भेट कर भजन संध्या 56 भोग प्रसादी का आयोजन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा निवासी लहसुन व्यापारी सांवलिया सेठ के भक्त परिवार ने तीनों सांवलिया जी को चांदी के आइटम भेंट कर मंगल कामनाएं की। भक्त परिवार ने प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर पर भगवान को चांदी की बनी बांसुरी एवं तोल का कांटा भेट किया, कस्बे के प्राचीन सांवलिया सेठ को चांदी की बनी हुई बांसुरी भेंट की एवं सांवलियाजी में भगवान सांवलिया सेठ को चांदी से बना लहसुन भगवान सांवरिया सेठ को भेंट किया। और सांवलियाजी के दरबार में भजन संध्या का आयोजन कर 56 भोग प्रसादी व भजन संध्या का आयोजन किया। इस अवसर पर छिपाबडोद निवासी लसुन व्यापारी रवि मालपानी, माहेश्वरी ट्रेडर्स, संजय गुप्ता, जुगलकिशोर नागर, भूमेंद्र सोनी, समाजसेवक लोकेश गौतम, लक्ष्मण दास वैष्णव अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment