विद्युत तार चोरी गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, करीब 5 लाख का सामान बरामद
अयोध्या। थाना कोतवाली रुदौली पुलिस टीम ने विद्युत तार चोरी की बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान, घटना में प्रयुक्त वाहन और औजार भी बरामद किए हैं।यह जानकारी अयोध्या पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी बलवंत चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली को विद्युत तार चोरी करने वाले गैंग के खुलासे के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने अभियान ‘त्रिनेत्र’ के तहत थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से महज 48 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया। पुलिस ने पांच अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।इस संबंध में थाना कोतवाली रुदौली पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





