चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोडा नपानिया सहित आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण भादसोड़ा पहुंचे, ग्रामवासियों को कथा में पधारने का आमंत्रण दिया
नपानिया नंदेश्वर गोशाला में 11 से 14 जनवरी तक आयोजित होगी नानी बाई का मायरा कथा
नपानिया स्थित श्री नंदेश्वर गोशाला में जनवरी माह में होने वाले धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। गोशाला परिसर में 11 से 14 जनवरी तक चार दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
आयोजन को लेकर गोशाला समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा गांव-गांव जाकर परंपरागत रूप से पीले चावल रखकर निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को
नपानिया सहित आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण भादसोड़ा कस्बे में प्राचीन सांवलिया सेठ जी के मंदिर पहुंचे, जहां भगवान श्री सांवलिया जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं भादसोड़ा ग्रामवासियों को कथा में पधारने का आमंत्रण दिया। इसके पश्चात कस्बे के आचार्य मोहल्ला खटीक मोहल्ला मुख्य बाजार मीरागंज पुलिस स्टेशन रावला चौक भादसोड़ा बस स्टेशन सहित पूरे गांव के हर मोहल्ले में जाकर निमंत्रण दिया
इसके बाद कूथना, लोहारिया, लोहाना सहित अन्य गांवों में भी पीले चावल रखकर ग्रामीणों को निमंत्रण दिया गया।
हाईवे पेट्रोलिंग इंचार्ज हरि सिंह ने बताया कि संत एसीसीओ राकेश पुरोहित कथा का वाचन करेंगे
कथा के माध्यम से भक्ति, सेवा, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक मूल्यों का संदेश दिया जाएगा। निमंत्रण देने वालों में विजय सिंह, संग्राम सिंह, भंवरलाल मेनारिया, रामलाल मेनारिया, उदय लाल मेनारिया, दिनेश खंडेलवाल, हरिराम गाडरी शामिल रहे। कस्बे में अशोक अग्रवाल, शंभू लाल सुथार, रमेश चंडालिया, गोविंद सोनी, बंसीलाल मेनारिया, हरिश तलेसरा, विमल अग्रवाल, आदि ने स्वागत किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





