श्री क्षत्रिय युवक संघ के माध्यमिक प्रशिक्षण शिविर में समाज के प्रबुद्ध जनों का स्नेह मिलन संपन्न।

SHARE:

श्री क्षत्रिय युवक संघ के माध्यमिक प्रशिक्षण शिविर में समाज के प्रबुद्ध जनों का स्नेह मिलन संपन्न।

चित्तौड़गढ़/नरेन्द्र सेठिया

श्री क्षत्रिय युवक संघ के सात दिवसीय माध्यमिक प्रशिक्षण शिविर आलोक संस्थान परिसर चित्तौड़गढ़ में समाज के प्रबुद्ध जनों का शिविर दर्शन व स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में संघ प्रमुख साहब लक्ष्मण सिंह बैण्या का बास के सानिध्य में परिचय एवं संवाद हुआ। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह सांकड़ों का खेड़ा ने श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा तहसील व जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने, पूर्व जिला प्रमुखभूपेंद्र सिंह बडोली ने संघ के बड़े आयोजन समय समय पर होते रहने,भंवर सिंह नेतावलगढ़ पाछली ने स्थानीय संघ कार्यालय बनाने का आग्रह किया,मंगल सिंह झाड़ोली ने समाज के सहयोग से वित्त की कमी नहीं आने देने का की बात कही। अरविंद सिंह खोडिया का खेड़ा ने कहा कि सर्व समाज के साथ स्नेह भोज कार्यक्रम आयोजित किए जाए। संवाद में संघ प्रमुख साहब ने कहा कि इन सब की समाज में आवश्यकता तो है पर श्री क्षत्रिय युवक संघ का मुख्य कार्य व्यक्ति निर्माण हेतु संस्कार देने का है,जो शिविरों व शाखाओं के माध्यम से किया जा रहा हैं। खेलकूद,भवन निर्माण आदि के लिए स्वयंसेवकों से स्थानीय स्तर पर चर्चा की जावेगी।पूर्व संघ प्रमुख साहब भगवान सिंह रोलसाहब सर के नाम से खेलकूद प्रतियोगिताओं पर विचार किया जा रहा है। इस अवसर पर स्नेह मिलन में सहकारी बैंक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खोर,वरिष्ठ स्वयंसेवक बालू सिंह जगपुरा,बृजेश सिंह तंवर, चावंड सिंह दांतड़ा,राजेंद्र सिंह मुरोली,भूपेंद्र सिंह डगलां का खेड़ा,देवेंद्र सिंह शेखावत,डॉ. गजेंद्र सिंह जादौन,महेंद्र सिंह जालेऊ,डॉ.दुष्यंत सिंह जादौन, राजेंद्र सिंह सतपुड़ा,नरोत्तम सिंह झीलवाड़ा,जयपाल सिंह घटियावली,राजेंद्र सिंह पायरी, उदय सिंह सिंगोला,राजेंद्र सिंह चरपोटिया,भगवान सिंह कंथारिया,गजराज सिंह झाड़ोली,नरेंद्र सिंह करेड़िया, कमलेंद्रसिंह चरपोटिया,संग्राम सिंह झीली,खुमान सिंह फाचर सोलंकी सहित संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक केंद्रीय कार्यकारी गंगा सिंह साजियाली शिविर संचालक महेंद्र सिंह गूजरावास,डॉ. शिवदयाल सिंह खुड़ी,श्याम सिंह चिरनोटिया,दिलीप सिंह रूद, विजयराज सिंह जालिया,भगवान सिंह देवगांव, गुमान सिंह वालाई,भंवर सिंह बेमला,नरेंद्र सिंह नरधारी,हनुमत सिंह सज्जन सिंह का गड़ा, लक्ष्मण सिंह बाड़ा पिचानोत, लक्ष्मण सिंह भाटियों का खेड़ा, लक्ष्मण सिंह बड़ोली,जोगेंद्र सिंह छोटा खेड़ा,विक्रम सिंह झालरा,छोटू सिंह मुरलिया, गोपाल सिंह भाटियों का खेड़ा,चंद्रवीर सिंह साजियाली,सूर्य करण सिंह आकोलागढ़,अजयपाल सिंह चर पोटिया,अमर सिंह झालों का खेड़ा,वदन सिंह गेहूंवाड़ा,ललित सिंह सिरड़ी आदि उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment