नजरिया बदलने के लिए पत्रकारिता का उपयोग हो-कोमल भाई

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

नजरिया बदलने के लिए पत्रकारिता का उपयोग हो – कोमल भाई
ब्रह्माकुमारी की ओर से मीडिया सम्मेलन आयोजित
चितौडगढ
आत्मबल ही पत्रकारिता के पेशे को जीवन्त रखती है और हमें लोगों का नजरिया बदलने के लिए ही पत्रकारिता का उपयोग किया जाना चाहिए। पत्रकारिता जैसे पवित्र पेशे में एकता और विश्वास अनिवार्य होता हैं। पत्रकारिता ही वह माध्यम है जो लोगों को सोचने पर मजबूर करती है। यह बात मंगलवार को एक होटल में ब्रह्माकुमारीज के मीडिया प्रभाग की ओर से आयोजित मीडिया सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार कोमल भाई ने कही।
ब्रह्माकुमारीज के मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार बी के कोमल भाई ने कहा कि पत्रकारिता एक पवित्र पेशा है जिसमें एकता और विश्वास अनिवार्य है। दूसरों की जिन्दगी बनाने के निमित्त हेतु पत्रकारों को एकता और विश्वास का उपयोग करना चाहिए। हम दूसरों के प्रति जब अच्छा सोचेंगे तभी एकता की भावना जागृत होगी। जब तक हमारे अंदर ही विश्वास नही बढ़ेगा तब तक हम कैसे समाज में विश्वास कायम करेंगे। उन्होने कहा कि पत्रकारों को एकता और विश्वास के लिए व्यक्तिगत तौर पर ही काम करना पड़ेगा। आज भी लोगों का विश्वास तो हमारे पर है लेकिन हमारा विश्वास ही हमारे पर नही है। जब तक हम अपनी पहचान एवं ताकत नही पहचानेंगे तब तक हम अपने काम भी अच्छी तरह नही कर पायेंगे। उन्होने कहा कि जिनके पास आत्मा की दौलत होती है उनके पास दुनिया की दौलत स्वतः दौडी चली आती है। कोमल भाई ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज ही एकमात्र संगठन है जो पत्रकारों के लिए सोचता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समय का वो हीरा है जिसकी रोशनी से समाज तकदीर लिखता है। उन्होने कहा कि एकता और विश्वास पत्रकारिता की डगर का प्रारंभ होती है। पत्रकारिता का मिशन तो एकता और विश्वास का नमूना होता है। लेखनी से यदि किसी का आत्म विश्वास बढ़ गया तो समझों आप एकता और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हो।
मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुखद जीवन सेवा संस्थान के अध्यक्ष एस.डी. वैष्णव ने कहा कि मीडिया का काम हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। लोकतंत्र को बचाने में मीडिया की भूमिका अहम रही हैं। जमाने के डिजिटलीकरण हो जाने से मीडिया की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। समाज को जागृत रखने के साथ ही नकारात्मकता को समाप्त करना मीडिया की जिम्मेदारी है। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ मीडिया समाज में षांति, एकता और विश्वास को बढ़ावा देने में एक सेतु की तरह कार्य करता हैं। यह वह षक्ति है जो समाज की सोच को एक दिशा देती है। वैष्णव ने कहा कि राश्ट्र के लिए मीडिया अहम रोल अदा कर रहा है साथ ही बाहुबलियों एवं माफियाओं से चुनौती का सामना भी कर रहा है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेविका की राष्ट्रीय पदाधिकारी वंदना वजीरानी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी विश्वव्यापी एवं महिलाओं द्वारा संचालित होने वाला संगठन है। व्यक्ति को अपनी पहचान दिलाने वाला यह संगठन है। उन्होने कहा कि पत्रकारों की जिन्दगी आपा धापी वाली रहती है। उन्होंने कहा कि हमें समाज के बारे में तो सोचना ही साथ ही स्वयं की सेहत के लिए भी सोचना जरूर होगा। उन्होने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण भी है और मार्गदर्शक भी है। जब तक मीडिया सच का आईना दिखाता रहेगा तब तक समाज में विश्वास का दिया जलता रहेगा। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस सम्मेलन में स्वागत उद्बोधन देते हुए लविना दीदी ने ब्रह्माकुमारीज का परिचय देते हुए इसके उद्देश्यों को साझा किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज परिवार जीवन को सुखमय, शान्तिमय, उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठ बनाने की सीख देता है। सम्मेलन को प्रतापनगर इंचार्ज आशा दीदी, रावतभाटा इंचार्ज अंकिता दीदी, कविता दीदी आदि ने भी संबोधित किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment