अधिवक्ता गिलूण्डिया प्रदेश महासचिव नियुक्त।
नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।
राशमी के वरिष्ठ अधिवक्ता गोवर्धन सिंह गिलूण्डिया को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्ति किया गया !
इससे पहले अधिवक्ता गिलूण्डिया कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष थे जिनको प्रमोशन देते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पुनिया ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन से अधिवक्ता गिलूण्डिया को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया हे!
अधिवक्ता की इस नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया हे!
अधिवक्ता गिलूण्डिया ने बताया की प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो ज़िमेदारी दी है उसका वह पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पार्टी की रीति नीति को आमजन तक पहुँचाने का भरसक प्रयास करेंगे!
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





