मीडिया बंधुओं के लिए सादर स्नेहिल आमंत्रण
मीडिया सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह 30 दिसंबर को।
चित्तौड़गढ़।
आप सभी मीडिया बंधुओं को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि 30 दिसंबर को ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर शांति एकता और विश्वास को बढ़ावा देने में मीडिया की भूमिका विषय पर मीडिया सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम भीलवाड़ा रोड, सैनिक स्कूल के पास स्थित होटल पद्यमिनी में होगा। इसमें आप सभी इलेक्ट्रॉनिक-प्रिंट मीडिया और रेडियो से जुड़े पत्रकार, फोटोग्राफर, संवाददाता, एंकर, संपादक, रेडियो जॉकी भाई-बहनें सादर आमंत्रित हैं।
सम्मेलन में वक्ता के रूप में मुख्यालय माउंट आबू से ब्रह्माकुमारीज़ के पीआरओ और मधुबन न्यूज के एडिटर इन चीफ बीके कोमल भाईजी पधार रहे हैं।
अत: इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आप सभी मीडिया बंधु भाई-बहनें सादर आमंत्रित हैं।
*मीडिया सम्मेलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह-*
*दिनांक:* 30 दिसंबर 2025
*विषय:* शांति एकता और विश्वास को बढ़ावा देने में मीडिया की भूमिका
*स्थान:* होटल पद्यमिनी, सैनिक स्कूल के पास, भीलवाड़ा रोड, चित्तौड़गढ़
*आयोजक:* मीडिया प्रभाग, ब्रह्माकुमारीज़, चित्तौड़गढ़
———–
द्वारा
*ईश्वरीय सेवा में,*
बीके अंकिता दीदी
ब्रह्माकुमारीज़, चित्तौड़गढ़
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





