श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या पहुंचे दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रम महाराज।

SHARE:

अयोध्या।भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या पहुंचे दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रम महाराज ने प्रेस से मुखातिब होते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि जिस राम मंदिर के लिए उनके पूर्वजों ने लगभग 500 वर्षों तक संघर्ष किया, वह आज भव्य रूप में बनकर तैयार है और करोड़ों श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के आशीर्वाद से उन्हें मंदिर परिसर स्थित कथा मंडपम में श्री वाल्मीकि रामायण कथा कहने का अवसर मिला, जिसे वह अपना परम सौभाग्य मानते हैं।दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रम महाराज ने बताया कि यह कथा का संकल्प बहुत पहले बीकानेर में लिया गया था कि जब श्रीराम मंदिर का निर्माण पूर्ण होगा और धर्मध्वजा फहराएगी, तब श्रीधाम अयोध्या में श्री वाल्मीकि रामायण कथा का आयोजन किया जाएगा। उसी संकल्प के अनुरूप आज बीकानेर से करीब 800 भक्त अयोध्या पहुंचे हैं। कथा का आयोजन निरंतर चल रहा है और भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर कथा कहने का जो आनंद मिलता है, उसका शब्दों में वर्णन करना संभव नहीं है।
श्रीराम कथा के संयोजक, बीकापुर से आए मदन मोहन पारीक ने कहा कि गुरुदेव दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रम महाराज के आशीर्वाद से अवध धाम में कथा का आयोजन हो रहा है, जिससे सभी श्रद्धालु आनंदित हैं। उन्होंने कथा आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए विनय शुक्ला की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह आयोजन संभव नहीं हो पाता। मणिरामदास छावनी में हर ओर आनंद का वातावरण है।
कथा मंडपम के कर्ताधर्ता विनय शुक्ला ने बताया कि गुरुदेव के आशीर्वाद से यह मंडपम सेवा भाव से निर्मित किया गया है। यह हाल पूरी तरह साउंड प्रूफ है, जहां कथा कहने और सुनने वाले सभी श्रद्धालु आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य है कि अयोध्या आने वाला हर व्यक्ति यहां से प्रसन्न होकर जाए, क्योंकि यह रामनगरी है, जहां कोई भी दुखी नहीं रहता।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment