फालना गांव में जरूर मंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित
फालना गांव,पाली
राजकीय बालिका उ. प्रा विद्यालय में स्व. श्रीमती आनंदी देवी हरिराम जी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट फालना के अध्यक्ष रामकिशोर गोयल द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा फालना के माध्यम से फालना गांव की तीनों सरकारी स्कूलों में 115 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए तथा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी बच्चों के लिए अभी तक ट्रस्ट द्वारा 500 स्वेटर वितरण किए जा चुके हैं!
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प हार व दीप प्रचलित कर बच्चों द्वारा सरस्वती माता की प्रार्थना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया !
इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकिशोर गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों में जरूरतमंद बच्चों के लिए समय-समय पर शिक्षण सामग्री, स्कूल यूनिफॉर्म व स्वेटर वितरण सहित अनेक कार्य किए जाते हैं जिससे सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अपनी कमाई का कुछ हिस्सा ट्रस्ट के माध्यम से खर्च कर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर खुशी मिलती है!
प्रशासक करणसिंह राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा शिक्षा के लिए दान किया जाता है वह महादान कहलाता है ट्रस्ट द्वारा हमेशा क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाते हैं जो हम सभी के लिए प्रेरणा है वास्तव में भामाशाह गोयल के अपने माता-पिता जी के संस्कार है जो उनकी स्मृति में उनके सपनों को साकार कर रहे हैं!
कार्यक्रम संयोजक अमृत सिंह राव व मंच संचालन रमेश कुमार ददलिया ने सहयोग प्रदान किया!
इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा फालना के महिपाल परमार, राकेश अग्रवाल, अमित मेहता, अशोक बंसल, राजीव अग्रवाल समाजसेवी गोवर्धन सिंह सोलंकी, चतराराम विद्यालय परिवार के प्रधानाध्यापिका सुमनमीणा, अध्यापिका कविता राव, रागिनी संधू, रितु देशवाल, उर्मिला कुमारी , आशा मीणा, मनीषा दहिया सहित छात्र छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित थे!
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





