राजपुरोहित समाज के समाजसेवियों का राज पुरोहित विकास संघ फालना में हुआ स्वागत।

SHARE:

राजपुरोहित समाज के समाजसेवियों का राज पुरोहित विकास संघ फालना में हुआ स्वागत।

फालना,पाली

जगदीश पुरोहित s/o पुरुषोत्तम दास जी, ठिकाना बसन्त, आदर्श ग्रुप,मुम्बई, कल राजपुरोहित विकास संघ फालना में आए। उनके साथ श्री दिलीप सिंह बसंत – शिवसेना ( शिन्दे ) के राजस्थान प्रभारी भी आए, राजपुरोहित विकास संघ फालना में उनका भव्य स्वागत अध्यक्ष हरि सिंह  व्यास, महामंत्री नारायण सिंह G. बारवा/फालना कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सांचोड़ी के द्वारा किया गया।
श्री जगदीश पुरोहित पुरूषोत्तम दास जी, बसन्त, आदर्श ग्रुप – मुम्बई ने
छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को अच्छे नागरिक बन कर राष्ट्र हित में तत्पर रहने की प्रेरणा दी।
आपने भविष्य में शिक्षा क्षेत्र में सदैव योगदान करते रहने का आह्वान किया।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि उनका परिवार “राजपुरोहित विकास संघ फालना” की नींव से जुड़ा है और राजपुरोहित समृद्धि फाउंडेशन की प्रेरणा से पी. एच. पुरोहित (रावतसिंह) चेरिटेबल ट्रस्ट, आदर्श होटल मुंबई द्वारा विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु स्मार्ट बोर्ड *लगवाकर कर शिक्षा क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी से अध्ययन कर विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सहभागिता निभाईं।दिलीपसिंह पुरोहित, बसंत ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज को अभी भी कई ऊंचाइयां प्राप्त करनी है और उसका दायित्व उन छात्रों पर है।
अध्यक्ष हरि सिंह व्यास, बोया; महामंत्री नारायण सिंह, बारवा व फालना; एवं कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चांचोड़ी व फालना; ने छात्रों को अपने उद्बोधन से प्रेरित किया एवं अतिथियों का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने जोरदार तालियों से स्वागत में सहभागिता निभाईं।
अध्यक्ष हरि सिंह जी व्यास, बोया
महामंत्री नारायण सिंह G, बारवा ,फालना एवं कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सांचोड़ी, फालना ने अपने अपने भाषण से एवं माल्यार्पण व साफा पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment