एसपीयू महाविद्यालय में आईटी एवं आईटीईएस के तहत कंप्यूटर लैब का अवलोकन आयोजित।

SHARE:

एसपीयू महाविद्यालय में आईटी एवं आईटीईएस के तहत कंप्यूटर लैब का अवलोकन आयोजित।

फालना,पाली

एसपीयू महाविद्यालय में आईटी एवं आईटीईएस (Information Technology & IT Enabled Services) के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेवाड़ी के विद्यार्थियों का कंप्यूटर लैब का अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी की मूलभूत जानकारी प्रदान करना तथा डिजिटल युग की आवश्यकताओं से उन्हें अवगत कराना रहा।
इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ ऋषि माथुर ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर के हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट उपयोग एवं विभिन्न आईटी सेवाओं की जानकारी दी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता द्वारा बताया गया कि आईटी एवं आईटीईएस क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं और कंप्यूटर ज्ञान आज के समय में अत्यंत आवश्यक हो गया है।
विद्यालय प्रधानाचार्य गोपाल पारीक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में तकनीकी जागरूकता बढ़ाते हैं और उनके भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कंप्यूटर से संबंधित जानकारियां प्राप्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय उपाचार्य डॉ गौतम शर्मा, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ ललित परमार, कंप्यूटर विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ युधिष्ठिर शर्मा सहित विद्यालय उप प्रधानाचार्य हितेश माली, शिक्षक नरेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह भाणावत, हितेश भाटी, इंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment