देसूरी एसीबीईओ ने बागोल, सुमेर व अणेवा विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।
बागोल,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागोल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेर व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अणेवा का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोल के संस्था प्रधान गणपतसिंह सोलंकी ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर परीक्षा पर चर्चा के रजिस्ट्रेशन सहित अन्य गतिविधियों का फीडबैक लिया । संस्था प्रधान गणपतसिंह सोलंकी ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर उप प्राचार्य मुकेशकुमार जोशी, गायत्री चौधरी,पंकज कुमार देवत,प्रवीण कुमार,सतीश कुमार,प्रेमवीर सिंह,जल सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अणेवा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागोल का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया।संस्था प्रधान नरेंद्रकुमार गेहलोत,बाबुलाल मीना व मुकेश कटारिया से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, प्रखर राजस्थान , परीक्षा पर चर्चा हेतु रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर रमेशकुमार भटनागर, पुखराज मीना,भावाराम,रामलखन मीणा, विनोद जाखड़, मीनाक्षी कुंवर, दिपेंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





