मारपीट की घटनाओ को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश।
चित्तौड़गढ़। नरेन्द्र सेठिया
सांवलियाजी/ भदेसर
श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ सुरक्षा में तैनात टाइगर सिक्योरिटी फोर्स के गार्ड की और से अभद्रता एवं मारपीट के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूर्व में भी श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटनाएं हुई थी, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वहीं रविवार रात को भी मध्यप्रदेश के एक श्रद्धालु के साथ सिक्योरिटी गार्ड गंभीर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं घायल श्रद्धालु के नाक से खून फर्श पर फैला तो सिक्योरिटी गार्ड ने उसी के रुमाल से साफ करवाया। इसके बाद श्रद्धालु को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा। इस दौरान मंदिर कार्यालय के बाहर भी काफी देर हंगामा होता रहा।
मध्यप्रदेश के नीमच जिले में आने वाले कुकड़ेश्वर निवासी प्रियांशु मालवीय अपने कुछ साथियों के साथ से मंदिर में दर्शन कर के कॉरिडोर से बाहर निकल रहा था। इसके साथी आगे निकल गए और वह पीछे रह गया। कॉरिडोर में लगी जाली से हाथ बाहर निकाल कर मंदिर के फोटो लेने का प्रयास किया था। इसी दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड फोटो की बात पर गाली गलौज कर दी। प्रार्थी ने सिक्योरिटी गार्ड को टोका की मंदिर है यहां गाली मत दो। इस पर गार्ड ने धमकाया, जिसका वीडियो बनाने लगा। इससे गार्ड ने अपने साथी को बुला लिया। दोनों ने प्रार्थी को पकड़ लिया और यहां घसीटा। साइड में ले गए, जहां कैमरे नहीं थे। यहां चार-पांच लोगों ने इतना मारा कि नाक से और पैर से खून निकलने लगा। मना करने के बाद भी मारते रहे। प्रियांशु मालवीय ने बताया कि मारपीट कर रहे गार्ड को रोकने का उसने काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उससे मोबाइल में बनाए गए फोटो और वीडियो डिलीट करवाए। इन्होंने पहले वहां पर रुमाल से सफाई करवाई। बाद में एंबुलेंस बुलवा कर इलाज करवाया। श्रद्धालु ने बताया कि पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही है। पुलिस थाने में तीन-चार फोन लगा दिए। यहां मंदिर कार्यालय पर आया हूं तो उस गार्ड को अंदर छुपा दिया है। गार्ड को बाहर नहीं आने दे रहे हैं। यह कह रहे हैं कि कार्यालय में चलो अंदर बैठ कर बात करेंगे। यहां श्रद्धालु श्रद्धा से आते हैं और यह लोग मारपीट करते हैं
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





