पहले चरण में श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 12 करोड 10 लाख रुपए।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से पहले चरण में निकले 12 करोड़ 10 लाख रुपए। ज्ञात हो कि प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तथा अमावस्या को भगवान श्री सांवलिया सेठ का दो दिवसीय मासिक मेला आयोजित किया जाता है। ठाकुरजी के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन चतुर्दशी को ठाकुरजी का भंडार खोला जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर व मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम, मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, हरिराम गाडरी, रामलाल गुर्जर, पवनकुमार तिवारी, नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, मंदिर मंडल लेखाकार व प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय राजेंद्र सिंह, मंदिर व्यवस्था व संपदा प्रभारी भेरूगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, गौशाला प्रभारी गंगाराम गुर्जर, स्टोर प्रभारी मनोहरलाल शर्मा, सहायक सुरक्षा प्रभारी बिहारीलाल गुर्जर सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी का भंडार खोला गया। भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त राशि को मंदिर मंडल के सत्संग भवन में ले जाकर गणना का दौर प्रारंभ किया गया। गुरुवार को गणना का पहला दौर पूर्ण हुआ। पहले दौर में ठाकुरजी के भंडार से निकले 12 करोड़ 10 लाख रुपए। शेष बची राशि की गणना शुक्रवार को भी की जाएगी। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





