मातृत्व एकेडमी स्कूल में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित।

SHARE:

मातृत्व एकेडमी स्कूल में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित।

अयोध्या।

मातृत्व एकेडमी स्कूल निकट अशर्फी भवन चौराहा ने अपने विद्यालय प्रांगण में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश चंद्र सिंह (रिटायर्ड कर्नल) एवं अन्य अतिथि उमेश चंद्र (सेवानिवृत अधीक्षक सी.जी.एस.टी.) ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता एवं अन्य अभिभावकों की भी उपस्थिति रही।
प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने द्वारा निर्मित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों जैसे गगनयान, चंद्रयान 3, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, निसार, आई एन एस विक्रांत आदि प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथियों एवं अन्य अतिथियों ने इन मॉडलों का गहनता से परीक्षण किया और बच्चों की वैज्ञानिक रचनाओं की सराहना की।विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार गुप्ता ने बच्चों के इस उत्कृष्ट प्रयास के लिए उन्हें उत्साहवर्धन किया, जबकि विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू वर्मा ने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय की अध्यापिकाओं शीला सिंह, जागृति, जाह्नवी, रीता, दिव्या एवं अन्य स्टाफ का भी विशेष योगदान रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment