रेगिस्तान के घटते विस्तार पर चिंता, वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विचार।
फालना,पाली
एसपीयू महाविद्यालय में ऊर्जा संरक्षण क्लब के तत्वावधान में “रेगिस्तान के विस्तार में कमी भविष्य के लिए घातक है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने-अपने तर्क प्रस्तुत करते हुए पर्यावरण संतुलन, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता पर इसके प्रभावों को विस्तार से वर्णन किया। प्रतियोगिता के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हिमांशु मेहता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और तार्किक सोच विकसित करने में सहायक होती हैं। ऊर्जा संरक्षण क्लब की प्रभारी श्रीमती माधवी श्रीमाली ने बताया कि प्रथम स्थान हेमांगी त्रिवेदी, द्वितीय स्थान नारायण लाल एवं तृतीय स्थान सोलंकी देवेंद्र ने प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल मोहम्मद यामीन, डॉ अंशुल शर्मा एवं दीपक गुप्ता ने प्रस्तुतीकरण, विषय-वस्तु और आत्मविश्वास के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता का सफल संचालन सहायक आचार्य मांगीलाल द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ युधिष्ठिर शर्मा एवं डॉ ऋषि माथुर भी उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





