राशन व्यवस्था को मिली रफ्तार, योगी सरकार की पहल से तेजी से बन रहे अन्नपूर्णा मॉडल स्टोर
अयोध्या।
योगी सरकार की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बन रहा है। अयोध्या जिले में अब तक 62 अन्नपूर्णा मॉडल स्टोर तैयार हो चुके हैं, जबकि मार्च 2026 तक 19 और स्टोर उपभोक्ताओं को समर्पित किए जाएंगे।
जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ. बृजेश मिश्रा के अनुसार जिले में कुल 102 मॉडल स्टोर प्रस्तावित हैं। इनमें से 27 स्टोर विभागीय बजट से बनाए जाने हैं, जिनमें 19 को मंजूरी मिल चुकी है—13 नगर क्षेत्र और 6 ग्रामीण क्षेत्र में। प्रत्येक स्टोर पर 8.46 लाख रुपये की लागत आएगी, जिनमें से पहली किस्त 4.23 लाख रुपये जारी हो चुकी है।अन्नपूर्णा मॉडल स्टोर मिनी मार्ट की तरह विकसित किए जा रहे हैं, जहाँ सस्ते अनाज के साथ दाल, तेल, साबुन, चायपत्ती, बिस्किट आदि दैनिक उपयोग की वस्तुएँ भी उपलब्ध होंगी। साथ ही सीसीटीवी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बैठने की व्यवस्था और शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाएँ भी सुनिश्चित की जा रही हैं।
यह पहल जिले में राशन व्यवस्था को नई उड़ान दे रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





