नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों का हंगामा,ठप हुई शहर की सफाई व्यवस्था।

SHARE:

नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों का हंगामा, ठप हुई शहर की सफाई व्यवस्था।

अयोध्या।

नगर निगम अयोध्या 2200 सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए, जिसके चलते पूरे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई। प्रदर्शन उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी शामिल हुए।कर्मचारियों ने नव-नियुक्त ठेकेदार पर उत्पीड़न, मनमानी और कार्यस्थलों पर अनियमितता का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन पर अनुचित दबाव, वेतन संबंधी दिक्कतें और कार्य-प्रणाली में गड़बड़ियों के कारण वे मजबूर होकर आंदोलन कर रहे हैं।नगर निगम परिसर में कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की और ठेकेदार तथा नगर निगम प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। परिसर में आयोजित आम सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बाघमार, प्रदेश महामंत्री रमाकांत मिश्रा और अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों और मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाया जाएगा।
इसके बावजूद कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई और कई जगहों पर कूड़े के ढेर दिखाई देने लगे, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment