प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा पहुंचे पाली विकास रथों को दिखाई हरी झंडी।

SHARE:

साल, नव उत्थान नई पहचान, बढ़ता राजस्थान- हमारा राजस्थान।
प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा पहुंचे पाली विकास रथों को दिखाई हरी झंडी।

पाली।

बढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान कार्यक्रम के तहत द्वितीय नवाचार दिवस पर पाली पहुंचे प्रभारी मंत्री ने बांगड़ कॉलेज में नवाचार प्रायोजित आइस्टर्ट कार्यक्रम आयोजित किया तथा बजरंग बाड़ी में जिला स्तरीय अनुसूचित जाति जनजाति स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
प्रभारी मंत्री खर्रा ने नवाचार दिवस पर बांगड़ कॉलेज पहुंचकर आई स्टार्टअप करने वाले विद्यार्थियों से उनके अनुभव साझा किए और नवाचारों पर राजस्थान सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की साथ ही उन्होंने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बांगड़ कॉलेज में चलाए जा रहे आई स्टार्ट रूम का अवलोकन कर स्वच्छता की शपथ दिलाई बांगड़ कॉलेज से रवाना होकर बजरंग बाड़ी जिला स्तरीय अनुसूचित जाति जनजाति स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान सरकार द्वारा निःशुल्क गणवेश वितरण समारोह में भाग लेकर स्काउट एवं गाइड बालचरों को गणवेश वितरण की तथा गणवेश वितरण पश्चात उन्होंने सड़क सुरक्षा हेतु स्लोगन लिखने वाले बालचरों व रंगोली बनाने वाले बालिकाओं को जिला परिवहन विभाग द्वारा पुरस्कार वितरण किया उन्होंने सभी स्काउट गाइड बालचरों को सड़क सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई। उन्होंने बालचर दल को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण बिना विचलित हुए विपरीत परिस्थितियों का सामना करना जन सेवा के कार्यों में सहयोग करना तथा मानव सेवा जैसे पुनीत कार्यों में सहयोग करना स्काउट गाइड का कर्तव्य है और उन्हें इसी का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही उन्होंने जंबूरी में पाली स्काउट गाइड द्वारा राष्ट्रीय जंबूरी (लखनऊ, यू.पी.) किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई प्रदान की साथ ही उन्होंने सभी स्काउट बालचरों को कर्त्तव्यनिष्ठ सड़क प्रयोगकर्ता की शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि बच्चे अपने माता पिता को सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान करें और स्वयं भी यातायात नियम का पालन करें
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी प्रदान की
कार्यक्रम पश्चात उन्होंने विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एल.एन.मंत्री, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बजरंग सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, जिला रोजगार अधिकारी मनीष थोरी, बांगड़ कॉलेज प्राचार्य महेंद्र सिंह, सीओ स्काउट-गाइड गोविन्द मीणा, डिंपल दवे, जन प्रतिनिधि महेंद्र बोहरा, तिलोक चौधरी, नारायण कुमावत, रामकिशोर साबु, देविलाल मेघवाल, राहुल मेवाड़ा, पंकज चौधरी, सुरेश पंवार सहित सभी विभाग के अधिकारी, स्काउट गाइड सहित कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम पश्चात जयपुर रवाना हुए

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment