भव्य कलश यात्रा के साथ “नानी बाई का मायरा” कथा का शुभारंभ।
देसूरी,पाली l
अम्बे माता गुफा मंदिर में 4 दिवसीय “नानी बाई का मायरा” कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ बुधवार को हुआ l सबसे पहले कथा व्यास पुष्कर दास महाराज के सानिध्य में पोथी का पूजन ओर कलश का पूजन उज्जैन के आचार्य संदीप शर्मा द्वारा विधि विधान से किया गया l बाद में पोथी को भगवान के चरणों में रखकर यात्रा का शुभारंभ किया गया l मार्ग में सभी व्यापारियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा का आदर पूर्वक सम्मान किया l महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया l मुख्य यजमान सोनी शिवलाल मंडोरा ने परिवार के साथ पोथी को सिर पर धारण किया l सभी महिलाएं भजनों पर झूमते हुए नृत्य करती हुई पूरे मार्ग में यात्रा में सम्मिलित हुई l आगे कथा स्थल पर जगदीश मंडोरा, दिलीप मंडोरा,जगदीश कट्टा,दिलीप सोनी, दिलकुश सोनी, ने पोथी पूजन के साथ कथा व्यास का सम्मान किया l
महाराज ने प्रथम दिन कहा कि जीवन में पूजा,पाठ,तीर्थ,दर्शन,आदि हो लेकिन साथ में सत्संग भी जरुरी है l संत और सत्संग का मिलना ईश्वर की कृपा पर निर्भर करता हे l जिसकी सत्संग में रुचि होती वो कथा का पहला अधिकारी होता हे l प्रथम दिन नानी बाई के पिता नरसी मेहता की जीवनी का वर्णन किया l नरसी जी के जीवन से यही प्रेरणा मिलती हे कि घर गृहस्थी में रहते हुए भी भजन हो सकता हे l मायरे की कथा आगे बढ़ाते हुए महाराज ने बताया नरसी जी का जन्म जूनागढ़ में 1470 ईस्वी में हुआ l नरसी जी बचपन से गूंगे थे बोलते नहीं थे l दादी नरसी जी को लेकर जूनागढ़ में हाटकेश्वर महादेव के मंदिर ले कर गई वहा एक संत की कृपा से नरसी जी की जुबान खुली l नरसी जी को पढ़ने भेजा गया परंतु उनका मन पढ़ाई में नहीं लगा l नरसी जी ने विद्यालय में सभी को भजन करना सीखा दिया l विद्यालय में अन्य बच्चों के माता पिता ने कहा या तो नरसी मेहता इस विद्यालय में पढ़ाई करे या हमारे बच्चे l बाद में नरसी मेहता को विद्यालय से निकाल दिया जाता हे l कुछ समय बाद नरसी मेहता के परिवार के लोग उनकी शादी माणिक गौरी नाम की सुंदर कन्या से करवा देते हैं l नरसी जी के एक बेटी हुई जिसका नाम नानी बाई रखा गया l एक बेटा जिसका नाम सांवल दास रखा गया l बुधवार को कथा में 1008 श्री देवी दास महाराज,घाणेराव उपस्थित रहे l अंत में कमलेश सोनी ने बताया गुरुवार को कथा में नानी बाई के विवाह के प्रसंग का वर्णन किया जाएगा l
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





