कार से 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

कार से 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़।

पुलिस थाना डूंगला द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान 45 किलो 30 ग्राम अवैध डोडा चूरा व एक कार को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम एवं धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देंशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी डूंगला अमृतलाल मीणा (उ.नि.) व पुलिस जाप्ता हैड कानि. ललित कुमार, कानि. ओमप्रकाश, रमेश व मेघाराम द्वारा डुंगला बोहेडा रोड पर नाकाबन्दी की गई। इसी दौरान डुंगला की तरफ से एक कार आई जिसका चालक पुलिस वाहन जाप्ता पुलिस को नाकाबन्दी करता हुआ देखकर घबरा गया व अपनी कार मारूति सुजुकी स्विफट को नाकाबन्दी स्थल से करीब 20 मीटर पहले ही रोक कर फाटक खोलकर भागने की कोशिश करने लगा जो संदिग्ध लगने पर पुलिस जाप्ता द्वारा उक्त को डिटेन कर कार की तलाशी ली गई तो कार में कुल चार कट्टों में कुल 45 किलो 30 ग्राम अवैध डोडा चूरा पाया गया । उक्त कार व अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी 25 वर्षीय विकास पुत्र नैनाराम विश्नोई निवासी हमीरनगर फींच थाना लुणी जिला जोधपुर (राज.) को गिरफ्तार किया गया। डूंगला थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment