सहयोग, समन्वय और सहभागिता का ध्येय लेकर सम्पन्न हुई पोस्टर प्रतियोगिता।

SHARE:

सहयोग, समन्वय और सहभागिता का ध्येय लेकर सम्पन्न हुई पोस्टर प्रतियोगिता।

फालना,पाली
एस पी यू महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भिन्न भिन्न क्षेत्रों से संबंधित पोस्टर बना कर अपनी वैचारिक अभिव्यक्ति भी प्रस्तुत की।इस प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ ऋषि माथुर ने बताया कि कुल प्रतिभागियों की संख्या 54 के आस पास रही जिनमें से 32 प्रतिभागियों की प्रस्तुति बेहद उत्कृष्ट रही।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ( प्रो.) हिमांशु मेहता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की साथ ही अपने महत्वपूर्ण वक्तव्य में सहयोग, समन्वय और सहभागिता का सार्वजनिक जीवन में महत्व समझाया।
प्रतियोगिता में मंच संचालन डॉ युधिष्ठिर शर्मा द्वारा किया गया
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सहायक आचार्य मोहम्मद यामीन रहे
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल श्री पुरुषोत्तम भास्कर एवं श्री दलपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान दिक्षिता चौहान एवं हिमांशी कंवर बीसीए प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से खुश कमल सिंह और हितेश रहे जो बीसीए में फ़िफ्थ सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं तृतीय स्थान पर भी सयुक्त रूप से बीसीए प्रथम सेमेस्टर के पुष्कर कुमावत और ललित सुथार रहे । कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ ललित परमार , विनीश अरोड़ा सहायक आचार्य कंप्यूटर विज्ञान विभाग, श्री चंद्रपाल सिंह चौहान शारीरिक शिक्षक के साथ अन्य सहायक आचार्यगण भी सम्मिलित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment