सरयू नदी में स्नान के दौरान दो महिलाएँ डूबने से बचीं,जल पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला।
अयोध्या धाम।
सरयू नदी के यात्रा घाट पर स्नान करते समय दो महिलाएँ अचानक मिट्टी कटने और गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगीं, लेकिन जल पुलिस की तत्काल प्रतिक्रिया और तेज़ बचाव अभियान से दोनों की जान बच गई डूबने लगी महिलाओं की पहचान — शोभा शर्मा (30 वर्ष), पत्नी — केदार शर्मा, अनिता शर्मा (33 वर्ष), पत्नी — विनोद शर्मा जिनका पता सेक्टर 24, नोएडास्नान करते समय नदी के किनारे अचानक मिट्टी खिसकने से दोनों महिलाओं का संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी की ओर बहने लगीं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद जल पुलिस तुरंत हरकत में आई। रेस्क्यू अभियान में मुख्य भूमिका रही l जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानन्द यादव
कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव , तीनों पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए जोखिम उठाते हुए पानी में उतरकर दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया, और दोनों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। जल पुलिस ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि नदी में स्नान करते समय सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा गहरे और मिट्टी कटाव वाले स्थानों पर जाने से बचें।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





