6 दिसंबर को ध्यान में रखते हुए अयोध्या पुलिस अलर्ट, व्यापारियों संग बैठक।
अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने व्यापारियों से मांगा सहयोग।
अयोध्या में बढ़ी निगरानी ड्रोन मॉनिटरिंग व फुट पेट्रोलिंग की गतिविधि तेज।
व्यापार मंडल ने दिया पुलिस को समर्थन, नवागत इंस्पेक्टर का हुआ भव्य स्वागत।
अयोध्या धाम l रामनगरी अयोध्या में 6 दिसंबर को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में कोतवाली अयोध्या के इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने शुक्रवार को व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की बैठक में अयोध्या व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि 6 दिसंबर को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि दुकान–प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके
बैठक में व्यापारियों द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस ने आश्वासन दिया कि व्यापारिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ किया जाएगा, साथ ही किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने कहा कि 6 दिसंबर को देखते हुए कोतवाली क्षेत्र में कड़ी निगरानी, फुट पेट्रोलिंग, ड्रोन मॉनिटरिंग और चेकिंग अभियान तेज किए गए हैं। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें बैठक के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री नंदलाल गुप्ता, तथा अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस व्यापारी समन्वय को और मजबूत करने का प्रस्ताव रखा और सुरक्षित व शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया इस दौरान व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी ने नवागत इंस्पेक्टर अयोध्या का अंग वस्त्र व चित्र भेट कर स्वागत भी किया |
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





