श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी का शहीदी शताब्दी समारोह हर वर्ष साकेत निलयम में आयोजित होगा।
अयोध्या। सिख समाज के नवें गुरु श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी शताब्दी समारोह के सफल आयोजन के उपरांत शुक्रवार को गुरुद्वारा नजरबाग में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहीदी शताब्दी समारोह हर वर्ष संघ कार्यालय साकेत निलयम में और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर सिख समाज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी को श्रीराम लला का स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर उनका सम्मान किया। बैठक में श्री गुरु तेग बहादर साहिब सेवा समिति, अयोध्या की सक्रिय समिति गठन पर भी विचार किया गया।कार्यक्रम में संघ महानगर प्रचारक सुदीप, प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, सह संपर्क प्रमुख रवि दास सहित अनेक प्रमुख सिख संगत एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





