भारत विकास परिषद के बैनर तले “युवा प्रखर प्रतियोगिता” का हुआ आयोजन।
फालना,पाली
भारत विकास परिषद शाखा फालना बाली के तत्वावधान में “युवा प्रखर प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन एस पी यू महाविद्यालय फालना के सभा कक्ष में किया गया फालना बाली शाखा के अध्यक्ष श्रीगोपाल पारीक एवं सचिव पूनम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के तहत अंतर्महाविद्यालय वाद विवाद एवं आशु भाषण प्रतियोगिता में बाली एवं रानी उपखंड के कुल सात महाविद्यालयों से 21 प्रतिभागियों सहित 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया| संस्कार प्रकल्प प्रभारी डॉ. आईदान सिंह राजपुरोहित,कार्यक्रम संयोजक डॉ. गौतम शर्मा,डॉ.भारत वशिष्ट व युधिष्ठिर शर्मा के निर्देशन में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव जीवन के लिए वरदान है” विषय पर महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने पक्ष- विपक्ष में अपने विचार एवं तर्क प्रस्तुत किये| दूसरे चरण में आशु भाषण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी,उद्योगपति राम किशोर गोयल अतिथि डॉ. हिमांशु मेहता प्राचार्य एस पी यू महाविद्यालय एवं डॉ सुरेश चंद्र अग्रवाल प्रांतीय वाद विवाद प्रतियोगिता प्रभारी एवं कई संगठनों से जुड़े* *समाजसेवी अमित मेहता का सम्मान किया गया,निर्णायकगणो की महत्ती भूमिका सुमित जैन,विवेक प्रजापत,सुषमा जैन ने निभाई।शाखा के संरक्षक उगम सिंह पवार,वरिष्ठ सदस्य सकाराम भाटी, संपर्क प्रमुख नारायण सिंह राजपुरोहित, समूह गान प्रकल्प सह प्रभारी अशोक कुमार वछेटा,सदस्य शिव प्रकाश तिवारी, जयरूप सिंह राजपुरोहित,प्रधानाचार्य कविता गेहलोत,सीमा जैन,बीना गुप्ता, विमला जोशी,मंजू अग्रवाल,अनुपमा शर्मा ने आयोजन में सहयोग किया,समारोह में भामाशाह अशोक बंसल,अंकित राठौड, अर्पित गांधी का भी बहुमन किया गया, वाद विवाद एवं आशु भाषण के समेकित परिणाम में प्रथम स्थान एल.डी. पी.एस. महाविद्यालय विद्यावाडी खीमेल ने, द्वितीय स्थान राजकीय महाविद्यालय बाली एवं तृतीय स्थान एस पी यू महाविद्यालय फालना ने प्राप्त किया। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार औऱ ट्रॉफी देकर प्रतिभागी कॉलेज दल प्रभारियों का भी स्मृति चिन्ह से बहुमान किया गया,कार्यक्रम का सुव्यवस्थित मंच संचालन अर्पित गाँधी द्वारा किया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





