ऐसीबीईओ माली ने देसूरी में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का औचक निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।
देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी का औचक निरीक्षण कर वहां चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी के संस्था प्रधान जगदीश ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा उप प्राचार्य विनोद पुरी व परीक्षा प्रभारी मधु शर्मा से परीक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर परीक्षा अभिलेखों की जांच की।माली ने परीक्षा को शांतिपूर्ण व सुचारू ढंग से संचालित होना पाया गया। माली ने परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विपिन कुमार, अरविन्द कुमार, हरीश चौहान, निर्मलकुमार वैष्णव, रमेश कुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी का भी औचक निरीक्षण कर वहां चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर कार्यवाहक संस्था प्रधान डा राजश्री शर्मा, परीक्षा प्रभारी हडमानाराम, ठाकराराम ,किरण , माधवी चारण, तय्यब हुसैन, ममता व्यास, दुर्गा चौधरी, पूजा पहाड़ियां व काजल सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 20 नवंबर से शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा आज 2दिसंबर को पूरी हो गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





